साबुदाना को बिना भिगोए सिर्फ 5 min में बनाए व्रत के लिए नए तरीके का टेस्टी और क्रिस्पी नाश्ता | vrat recipe

Ingredients सामाग्री –

Sabudana साबूदाना – 1 cup (50 gm)

Boiled potato उबले आलू – 1 (large)

Green chilly हरी मिर्च – 2

Roasted peanuts भुना हुआ मूंगफली – 50 gm

Some coriander leaves कुछ हरी धनिया पत्ती

Rock Salt सेंधा नमक- 1 tsp

Cumin seeds जीरा- 1 tsp

Cooking oil तलने के लिए तेल

साबूदाने के वड़े बनाने की विधि (How to make Sabudana Vada Recipe) –

वड़े बनाने के लिए सबसे पहले मिक्सर जार में एक कप साबूदाना डालकर इसे अच्छे से दरदरा पीस लीजिए और फिर साबूदाने को पीसने के बाद इसे एक बड़े बर्तन में निकाल लें।

इसके बाद पीसे हुए साबूदाने में एक बड़े साइज का उबला हुआ आलू कद्दूकस करें।

फिर इसमें दो बारीक कटी हरी मिर्च, थोड़ा सा बारीक कटा हुआ हरा धनिया, 50 ग्राम दरदरा पीसा हुआ भुनी मूंगफली, एक छोटी चम्मच जीरा और एक छोटी चम्मच सेंधा नमक स्वाद के अनुसार डालकर सारी चीजों को अच्छे से साबूदाने में मिला लीजिए।

साबूदाने में सारे चीजों को अच्छे से मिलाने के बाद अब एक प्लेट में अच्छे से घी लगाकर पहले चिकना करें और फिर इसमें पूरे साबूदाने के मिश्रण को प्लेट में डालकर फैलाते हुए बर्फी जैसा जमा कर सेट करें।

इसके बाद इसे 25 से 30 मिनट तक फ्रिज में रखें, जिससे साबूदाने का यह मिश्रण ठंडा होकर टाइट हो जाए।

लगभग आधे घंटे के बाद जब मिश्रण टाइट हो जाए तो इसे आप चाकू से अपने हिसाब से छोटे-छोटे पीस में वड़े काट लीजिए।

अब वड़े को फ्राई करने के लिए पैन में थोड़ा सा तेल डालकर पहले अच्छे से गर्म करें।

तेल गरम होने के बाद पैन में वडे को डालकर मध्यम आंच पर दोनों तरफ से अच्छे से सुनहरे रंग में फ्राई कर लीजिए, जिससे वड़े फ्राई होने के बाद ऊपर से पूरी तरह से क्रिस्पी हो जाएं।

अब साबूदाने के बिना भिगोए करारे वड़े झटपट से बनकर तैयार हैं। इस तरह से आप व्रत में साबुदाने के वड़े घर पर बनाकर हरी धनिया, मिर्च की चटनी के साथ खा सकते हैं।

सुझाव (Suggestion) –

आप चाहे तो यह साबुदाने के वड़े किसी भी मौसम में बिना व्रत के भी बनाकर खा सकते हैं। अगर आप बिना व्रत के लिए यह वड़े बना रहे हैं तो इसमें आप अपने पसंद के अनुसार और भी मसाले डालकर मिला सकते हैं।

Check Other Recipes

Follow Us :-

Plot No, 44, Hosur Rd, Konappana Agrahara, Electronic City, Bengaluru, Karnataka 560100

About Us



Beyond Eating is an Indian food blog and an Indian recipe library in Hindi. The site is updated regularly to provide quality recipes. The new food recipes mentioned here are awesome.

Contact us: twenty4eleven19@gmail.com

FOLLOW US
https://instagram.com/ayush_rajput1996?utm_medium=copy_link
 

2020 beyond Eating | Food Recipe

Leave a comment