
सामग्री:-
*केक के बैटर के लिए:-
मैदा(All purpose flour): 200 ग्राम
बटर(Batter): 50 ग्राम
कंडेन्स मिल्क(Condensed milk):- 100 ग्राम
बेकिंग पाउडर(Beking Powder): 1 चम्मच
बेकिंग सोडा(Beking soda): 1/2 चम्मच
चीनी(Suger): 100 ग्राम
वनीला एसेंस(Vanilla essence): 5-6 बून्द
दूध(Milk): 100 ग्राम
*केक को सजाने के लिए:-
क्रीम(Cream)
उजाला वाला चॉकलेट(white chocolate)
स्ट्रॉबेरी(Strawberry)
(आप स्ट्रॉबेरी की जगह कोई और चीझ का भी इस्तेमाल कर सकते है)
केक बनाने की विधि:-
1. सबसे पहले मैदा को छननी से मैदा, बेकिंग पाउडर और बेकिंग सोडा को छान ले |

2. फिर एक बड़े कटोरे में कंडेंस्ड मिल्क और बटर को डाल कर मिला दे फिर उसमे मैदा को डाल दे |
3. फिर उसमे चीनी और दूध को डाल कर उसे अच्छे से मिलाये |
4. फिर प्रेसर कुकर को गैस पे रख दे और उसमे नमक डाल दे, और फिर उसके अंडर स्टैंड को भी डाल दे |

5. फिर ढक्कन से उसके सिटी और उसका रबर भी निकाल दे और कुकर को ढककर गरम होने के लिए छोड़ दे |
6. फिर कंटेनर में थोड़ा सा घी या बटर लगा दे और बैटर को कंटेनर में डाल दे | और उसे हल्का हल्का पटकते हुए हिला दे ताकि उसके अंदर का गैस निकाल जाए |
7. फिर उसे कुकर में डाल दे | (आराम के कुकर में डाले नंही तो आपका हाथ जल जाएगी)

8. फिर कुकर के ढक्कन को बंद कर दे और उसे माधयम आंच में 15-20 मिनट तक पकाये | (धयान रहे ढक्कन में उसका सिटी और रबर निकाल दे |)

9. 15 मिनट बाद कुकर को खोले और केक के अंदर कोई भी नुकीला चीझ या चाकू डाल कर चेक कर ले अगर चाकू चिकना निकला मतलब केक पक गयी है, नहीं तो उसे 5 मिनट तक और पका ले |
10. फिर केक ठंढा हो जाने पे उसे चाकू के मदद से चारो तरफ से छुरा ले |

11. फिर उसी किसी प्लेट में निकाल ले |
और अब हम केक को सजायेंगे
उसके लिए मैंने कुछ क्रीम और चॉकलेट लिया है |यहाँ पे मैंनेएक कटोरे में छोड़ा सा चीनी और पानी डालकर उसका जूस बनायीं हु और वाइट चॉकलेट को बारीक़ कर लिया है |
सबसे पहले केक के ऊपर वाले परत को काट कर हटा दे हुए केक को 2 भागो में काट दे |
12. फिर पहले वाले परत पे चीनी वाला पानी चारो तरफ डाल दे और फिर उसके ऊपर क्रीम का परत लगा दे |
13. फिर दूसरे वाले केक को भी रख दे और फिर चारो तरफ अच्छे से क्रीम लगा दे |

14. फिर केक के चारो तरफ चॉकलेट का बारीक़ लगा दे |
15. फिर अपने पसंद का कोण लेकर केक के ऊपर डिजाइन बना दे |

16. फिर उसके ऊपर एक एक स्ट्रॉबेरी रख दे और बीच में बचे हुए भाग में में चॉकलेट का करदा डाल दे |
और हमारी वाइट केक बनकर बिलकुल तैयार हो गयी है |
सुझाव:-
अगर आपके पास कंडेन्स मिल्क नहीं है तो आप दूध और चीनी का थोड़ा ज्यादा इस्तेमाल करे |
बैटर को अच्छे से मिलाये, उसमे एक भी बॉल (गिल्टी) नहीं रहना चाहिए |
आप कभी भी प्रेसर कुकर में केक या कुकीज़ बनाये तो उसका सिटी और रबर निकाल दे नहीं तो कुकर फट सकती है |
अगर केक में चॉकलेट लगते टाइम आपका प्लेट गन्दा भी हो रहा है तो उसे बाद में साफ़ कर सकते है |
तो कैसी लगी हमारी केक बनाने की विधि…. मुझे पता है आपको ये विधि बहुत पसंद आयी होगी | अगर इस रेसिपी को लेकर आपके मन में कोई भी सवाल है, या आप किसी और रेसिपी के बारे में जानना चाहते है जो की मैंने भी तक नहीं बताया है तो आप कमेंट बॉक्स में पूछ सकते है | मैं कोशिस करुँगी की आपके डाउट को जल्दी से जल्दी सुलझा दू |
You Also May Like:- https://beyondeating.food.blog/2021/09/26/restaurant-style-pressure-cooker-egg-biryani-mughlai-egg-biryani/
https://beyondeating.food.blog/2022/01/15/recipeseasy-soya-chilli-manchurian-%e0%a4%b8%e0%a5%8b%e0%a4%af%e0%a4%be-%e0%a4%9a%e0%a4%bf%e0%a4%b2%e0%a5%80-%e0%a4%ae%e0%a4%82%e0%a4%9a%e0%a5%82%e0%a4%b0%e0%a4%bf%e0%a4%af%e0%a4%a8-%e0%a4%9d%e0%a4%9f/
https://beyondeating.food.blog/2022/03/23/baingan-ki-sabji/
https://beyondeating.food.blog/2022/03/26/chicken-curry-2/
https://beyondeating.food.blog/2022/03/30/methi-matar-malai-recipe/
https://beyondeating.food.blog/
Recipe Name
Eggless Cake Recipe In Cooker Step by Step
Author Name
Ayush Rajput
Published On
27 Oct 2022 (at sister’s birthday)
Preparation Time
20M
Cook Time
10M
Total Time
30M
Average Rating
3.4 to 5.0
Based on 18 Review(s)
REVIEW OVERVIEW Eggless Cake Recipe In Cooker Step by Step SUMMARY
5
OVERALL SCORE
ABOUT US
Beyond Eating is an Indian food blog and an Indian recipe library in Hindi. The site is updated regularly to provide quality recipes. The new food recipes mentioned here are awesome.
Contact us: twenty4eleven19@gmail.com
2020 beyond Eating | Food Recipe
FOLLOW US :-