कुलचा बनने का समय
कुलचा बनाने में 20 मिनट का समय लगता है। इसे बनाने की तैयारी करने में 5 मिनट का समय लगता है।
कुलचे का स्वादिष्ट, नरम और मुलायम स्वाद सभी को पसंद होता है। आप जब चाहे इसे आसानी से अपने घर पर बनाकर सभी को खिला सकते है। कुलचे सभी के मनपसंद होते है।
सामग्री
- 1/2 कप मैदा
- 1 कप पानी
- 1/2 टी स्पून बेकिंग पाउडर
- 1/2 टी स्पून चीनी
- 1/2 टी स्पून दही
- 1 टी स्पून बटर
- 2 टी स्पून हरा धनिया
- 2 टी स्पून तेल
- नमक स्वादानुसार
बनाने की विधि – How to make कुलचा (Kulcha Recipe)
1:- कुलचा बनाने के लिए सबसे पहले मैदा को एक बर्तन में ले और छलनी की मदद से अच्छे से छान ले। अब इसी बर्तन में मैदा के साथ बेकिंग पाउडर और नमक डालकर अच्छे से मिक्स कर दे।

2:- अब मैदा, बेकिंग पाउडर और नमक में तेल, दही और चीनी डालकर मिलाए। अब हल्के गुनगुने पानी की मदद से मैदा को अच्छे से गूथ ले। ध्यान रखे मैदा को थोड़ा नरम गुथे तभी आपके कुलचे अच्छे बनेंगे। गुथी हुई मैदा को कुछ देर के लिए ढक कर रख दे।

3:-इतना करने के बाद गुथे हुए मैदा को ले हाथ से अच्छे से मसल ले। अब उसमे से एक लोई तोड़े हथेली की मदद से उसे गोल कर ले। अब हाथ से दबाकर उसका आकार थोड़ा सा बड़ा कर ले।



4:- इसपर थोड़ा सा धनिया रखे और चकले और बेलन की मदद से इसे अपने अनुसार एक आकार दे। गैस पर तवा गरम करने के लिए रख दे। तवा गरम होने पर उसपर बना हुआ कुलचा डाले कुछ देर बाद कुलचे पर बुलबुले दिखने लगेंगे। तवे को गैस की तरफ उल्टा करे और दोनों तरफ से अपने कुलचे को सिकने तक सेके।





सभी सामग्री से इसी तरह कुलचे बना ले। कुछ ही देर में आपके स्वादिष्ट कुलचे बनकर तैयार है इन्हे प्लेट में निकाले ऊपर से बटर लगाए और सभी को गरम गरम कुलचे सर्वे करे।
Note:- शुरूवात कर 3 कुल्चो में धनिया पत्ता डालना भूल गया था