
Ingredients सामाग्री –
Carrot गाजर – 1 kg
Desi ghee देशी घी – 50gm
Boiled milk उबले हुए दूध – 400ml
milk powder मिल्क पाउडर – 100gm
Sugar चीनी – 100gm
Cardamom powder इलायची पाउडर – 1tsp
Some chopped dry fruits कुछ कटे हुए सूखा मेवा
गाजर का हलवा बनाने की विधि (How to make Gajar ka halwa recipe) –
हलवा बनाने के लिए से पहले गाजर के ऊपर का छिलका छीलकर इसको पाने से अच्छे से धो लीजिए।
इसके बाद गाजर को चाकू से छोटे-छोटे पीस में काट लें और फिर इसे एक बार फिर से साफ पानी से अच्छे से साफ करके एक बर्तन में निकाल लीजिए।
अब गैस पर कुकर को रखें और इसमें लगभग एक चौथाई कप देसी घी डाल कर अच्छे से गर्म करें।
घी गर्म होने के बाद कुकर में गाजर को डालें और इसे तेज आंच पर 3 से 4 मिनट तक चलाते हुए भूनें, जिससे गाजर पककर हल्के नरम हो जाए।
गाजर को 3 से 4 मिनट तक भूनने के बाद अब कुकर में आधा कप उबला हुआ दूध डालें और फिर कुकर के ऊपर ढक्कन लगाकर गाजर को चार सीटी आने तक मध्यम आंच पर पकाएं।
कुकर के चार सीटी बजने के बाद गैस को बंद करके कुकर को ठंडा होने के लिए रख दें।
अब एक बड़े बाउल(बर्तन) में एक कप उबला हुआ दूध और आधा कप मिल्क पाउडर डालकर इसको अच्छे से दूध में मिला लीजिए।
कुकर ठंडा होने के बाद अब इसका ढक्कन खोलकर गाजर को मैशर से अच्छे से फोड़ते हुए मैश कर लीजिए। ताकि गाजर के बड़े बड़े ढोंके इसमें ना रहे।
अब गैस पर फिर से कुकर को रखें और मैश किए हुए गाजर को मध्यम आंच पर चलाते हुए 2 से 3 मिनट तक भूनें।
इसके बाद इसमें आधा कप चीनी डालकर अच्छे से गाजर में मिलाते हुए चीनी को घुलने तक इसे पकाएं। चीनी को हलवा में आप अपने हिसाब से कम या ज्यादा कर सकते हैं।
चीनी पूरी तरह से घुलने के बाद अब इसमें मिक्स किया हुआ मिल्क पाउडर दूध को डालकर हलवा को बराबर चलाते हुए 4 से 5 मिनट तक पकाएं। जिससे दूध इसमें अच्छे से पककर हलवा हल्का सुखा हो जाए।
हलवा को पूरी तरह से पकाने के बाद अब इसमें एक छोटी चम्मच इलायची पाउडर और थोड़े से कटे हुए काजू, बादाम पिस्ता डालकर अच्छे से हलवा में मिलाएं और फिर गैस को बंद कर दें।
हलवा को बनाने के बाद इसे आप चाहे तो गरमागरम परोसें या फिर ठंडा होने के बाद खाने के लिए सर्व करें। क्योंकि गाजर का हलवा ठंडा हो या गर्म खाने में बहुत ही स्वादिष्ट लगते हैं।
सुझाव (Suggestion) –
यह गाजर का हलवा बनाने के लिए अगर आपके पास मिल्क पाउडर भी नहीं है तो आप इसमें दूध की मलाई भी डालकर हलवा बना सकते हैं उससे भी हलवा बहुत टेस्टी बनता है।
(27 votes, average: 2.63 out of 5)