!! सूजी का इतना चटपटा नाश्ता !!

सूजी से बना चाहे कोई भी नाश्ता हो इसे खाना सभी को बहुत ही अच्छा लगता है लेकिन अगर आप सूजी से बना कोई हेल्दी नाश्ता खाना पसंद करते हैं तो आप यह सूजी का पैनकेक अपने घर पर बनाकर जरूर ट्राई करें, क्योंकि यह नाश्ता बहुत ही हेल्दी और कम तेल में झटपट से बन जाने वाला नाश्ता है।

आवश्यक सामग्री (Ingredients) –

सूजी – एक कप
दही – आधा कप
नमक – तीन चौथाई छोटा चम्मच
काली मिर्ची पाउडर – आधी छोटी चम्मच
बेकिंग सोडा – एक चौथाई छोटा चम्मच
एक बारीक कटा हुए टमाटर
एक बारीक कटा हुआ प्याज
एक बार कटा हुआ शिमला मिर्च
थोड़ा सा हरा धनिया
दो बारीक कटी हुई हरी मिर्च
भुना हुआ जीरा पाउडर – आधी छोटी चम्मच
तेल – 2 छोटी चम्मच


सूजी का पैनकेक बनाने की विधि (How to make Suji pancake) –


सबसे पहले एक बड़े बर्तन में एक कप सूजी, आधा कप दही, एक चौथाई छोटी नमक और आधी छोटी चम्मच काली मिर्च पाउडर को डालकर पहले अच्छे से सूजी में मिला लीजिए।



इसके बाद सूजी में आधा कप पानी डालकर इसका गाढ़ा घोल(Batter) बना लीजिए और फिर सूजी को 10 मिनट के लिए ढककर रख दें जिससे सूजी फूलकर खिल जाए।


इसके बाद एक बर्तन में एक बार कटा हुआ टमाटर, थोड़ा सा हरा धनिया, एक बारीक कटा हुआ प्याज, एक बारी कटा हुआ शिमला मिर्च, दो बार कटी हुई हरी मिर्च, आधी छोटी चम्मच जीरा पाउडर और आधी छोटी चम्मच नमक डालकर सारी सब्जियों को अच्छे से मिलाकर एक कर लीजिए।

लगभग 10 मिनट के बाद सूजी में एक चौथाई छोटी चम्मच बेकिंग सोडा और 1 बड़े चम्मच पानी डालकर अच्छे से मिलाकर बैटर को पूरी तरह से बनाकर तैयार कर लीजिए।



अब गैस पर पैन को रखकर उसमें 2 छोटी चम्मच तेल डालकर पहले गर्म करें। तेल गरम होने के बाद थोड़े से सूजी के बैटर को पैन में डालकर गोले आकार में फैला दें। और इसके बाद बैटर के ऊपर से सब्जियों को फैलाकर डालें। अब पैन को ढककर नाश्ते को 3 मिनट तक धीमी आग पर पकाए।

अब 3 मिनट के बाद ढक्कन हटाकर नाश्ते को दूसरी तरफ पलट दीजिए और फिर से इसे ढककर केवल 2 मिनट तक पकाए जिससे यह दूसरी तरफ भी अच्छे से पक जाए।

Read :- https://beyondeating.food.blog/2022/03/26/chicken-curry-2/



पूरे 5 मिनट के बाद यह नाश्ता दोनों तरफ से अच्छे से सिककर पक चुका है। अब इसे एक प्लेट में निकाल दीजिए और इसी तरह सारे बैटर का एक-एक करके पैनकेक बना लीजिए।



अब नाश्ते के लिए सूजी के पैन केक पूरी तरह से बनकर तैयार है, आप इस तरह का सूजी का पैनकेक सुबह और शाम के समय पर बनाकर गरमा गरम खाने के लिए सर्व कर सकते हैं।

सुझाव (Suggestion) –


ध्यान रहे जब भी आप यह सूजी का नाश्ता अपने घर पर बनाएं तो आप ताजा दही का इस्तेमाल करें और सूजी के बैटर को गाढ़ा ही बनाएं क्योंकि अगर बैटर गाढे रहेंगे तभी इसके पैनकेक आसानी से बनेंगे।
और बैटर को पैन में डालने के बाद इसे धीमी आंच पर केवल 2 से 3 मिनट तक ही पकाएं अगर इसे आप ज्यादा देर तक पकाएंगे तो सूजी पैन के नीचे से जलने लगेंगे।

Take care everyone! And stay safe.

CHEAK OTHER RECIPES :-

FOLLOW US

Plot No, 44, Hosur Rd, Konappana Agrahara, Electronic City, Bengaluru, Karnataka 560100

ABOUT US



Beyond Eating is an Indian food blog and an Indian recipe library in Hindi. The site is updated regularly to provide quality recipes. The new food recipes mentioned here are awesome.

Contact us: twenty4eleven19@gmail.com

FOLLOW US
https://instagram.com/ayush_rajput1996?utm_medium=copy_link

 

2020 beyond Eating | Food Recipe

!! Beshan Ke Laddu !!

त्योहार हो या जब भी मीठा खाने का मन करता है तो सबसे पहले दिमाग में लड्डू ही याद आता है अगर वह बेसन का लड्डू हो तो बात ही क्या तो आज हम आपको हलवाई जैसी एकदम दानेदार लड्डू बनाना बताएंगे आप इस तरीके से अपने घर पर बहुत ही आसानी से बना सकते हैं!!

आवश्यक सामग्री


बेसन – 1.5 कप ( 300 ग्राम)
सूजी – 50 ग्राम
देसी घी – 1/4 कप ( 50 मिली)
भूरा या तगार – 3/4 कप ( 6 छोटी चम्मच)


बेसन के लड्डू बनाने की विधि


लड्डू बनाने के लिए सबसे पहले सूजी को बारीक पीस लेंगे अगर आपने पहले से ही बारिक सुजी लिया हुआ है तो आपको बारिक करने की जरूरत नहीं है

अब गैस पर कढ़ाई रखेंगे और उसमें डालेंगे देसी घी और घी को अच्छी तरीके से गला लेंगे हम यहां पर देसी घी का प्रयोग किया है अगर आपके पास देसी घी नहीं है तो आप डालडा घी का भी इस्तेमाल कर सकते हैं

अब कढ़ाई में बेसन और सूजी डाल देते हैं और इसको बराबर चलाते हुए भून लेते हैं इसको तब तक भूनना है जब तक कि इसमें से अच्छी खुशबू ना लगे

बेसन भूनते समय अगर आपको घी कम लगे तो थोड़ा बहुत घी आप बढ़ा सकते हैं लेकिन ध्यान रहे घी बहुत ज्यादा भी नहीं होना चाहिए क्योंकि बेसन भून जाने के बाद घी तेजी से छोड़ता है ऐसा होने पर लड्डू एकदम गीला हो जाता है

बेसन के लड्डू की खासियत बेसन भूनने में हैं बेसन आप जितनी अच्छी तरीके से भूनेंगे लड्डू आपका उतना ही स्वादिष्ट बनेगा


बेसन जब घी छोड़ दें तो आप समझ जाइए बेसन भूनकर तैयार है बेसन भून जाने के बाद इसे आप गैस की आंच से उतारकर साइड में रख देंगे और अच्छी तरीके से ठंडा होने के लिए रख देंगे बेसन जब अच्छी तरीके से ठंडा हो जाए तभी आप इसमें भूरा या तगार मिलाएंगे

चीनी का भूरा या तगार बनाने की रेसिपी आप यहां से देख सकते हैंआप चाहे तो पिसी हुई चीनी का भी प्रयोग कर सकते हैं लेकिन उससे लड्डू 3 से 4 दिन से ज्यादा तिक नहीं पाएगा वह खराब हो जाएगा और हलवाई लोग हमेशा भूरा से ही लड्डू बनाते हैं वह काफी दिन तक आप रख कर खा सकते हैं

भूरा या तगार घर पर कैसे बनाये

  • बेसन जब अच्छी तरीके से ठंडा हो जाए तो इसमें हम 6 छोटी चम्मच तगार या भूरा डालकर अच्छी तरीके से मिलाएंगे
  • अब आप जितने बड़े साइज का लड्डू खाना चाहते हैं उतनी मात्रा अपने हाथों में रखकर लड्डू बना ले
  • इस तरीके से आप हलवाई जैसे बेसन के लड्डू घर पर बहुत ही आसानी से बना सकते हैं अगर आपको लड्डू बनाने में कोई भी परेशानी का सामना करना पड़ता है तो आप हमें मैसेज करना ना भूलें आप मुझे फेसबुक पर भी मैसेज कर सकते हैं इंस्टाग्राम पर भी मैसेज कर सकते हैं या आप मुझे डायरेक्ट ईमेल भी कर सकते हैं

Take care everyone! And stay safe.

(21 votes, average: 2.62 out of 5)

chandan chaurasia

My name is chandan. I am vegetarian, I love to eating food and also learn about food. I have beautiful quote for you. “Don’t waste the food it can fill some empty stomach”

ABOUT US


Beyond Eating is a food blogging website where you can easily learn cooking.

Disclaimer :- All the photos and written ingredients, contents are copyrighted on this blog please don’t it published or distributed without written permission.


Contact us :- twenty4eleven19@gmail.com

FOLLOW US

Nan-Khatai [Without Microwave]

आवश्यक सामाग्री ( Ingredients)-

  • मैदा (Refineflour) – 1 cup (150 ग्राम)
  • देसी घी (Desi ghee) – 3 बड़े चम्मच
  • चीनी का पाउडर (Sugar Powder) – 100‌ ग्राम
  • बेसन (Gramflour ) – 2 बड़े चम्मच
  • बेकिंग पाउडर (Baking powder) – एक छोटी चम्मच
  • कुछ सूखे फल ( Some dry fruits ) – पिस्ता बदाम काजू
  • नमक बेकिंग के लिए – 300 ग्राम

नानखताई बनाने की विधि ( how to make Nan Khatai recipe)-

  • नानखताई बनाने के लिए सबसे पहले एक बड़े कटोरे में 3 बड़े चम्मच देसी घी डालेंगे और चीनी 100 ग्राम
  • चीनी और देसी घी को अच्छी तरीके से मिलाएंगे और तब तक मिलाएंगे जब तक की अच्छी तरीके से मिलना जाए यानी हमें इसे मिलाकर क्रीम जैसे बनाना है
  • जब क्रीम बन जाए तो हम उस में डालेंगे मैदा और 2 बड़े चम्मच बेसन , एक छोटी चम्मच बेकिंग पाउडर और सारी चीजों को चीनी और देसी घी में अच्छी तरीके से मिला देंगे
  • शुरुआत में यह बहुत सूखे लगेंगे लेकिन इसको आप अच्छी तरीके से मिलाते रहेंगे और जरूरत पड़ेगी तो दो चम्मच घी और डाल देंगे क्योंकि हमें इसका लोई जैसे बनाना है आप चाहे तो घी के बजाय तेल भी ले सकते हैं
  • ध्यान रहे हमें इसमें पानी नहीं मिलाना है हमने इसमें जो कि डाला है उसी से हम मिलाएंगे अगर यह बहुत ज्यादा सूखे हैं तो आप एक कप दूध भी डाल सकते हैं
  • यहां पर हमने एक छोटा सा थाली लिया है आप चाहे तो थाली के बजाय प्लेट भी के सकते है और थाली पर चारों तरफ अच्छे से तेल लगा देंगे ताकि जब हम नानखताई को बेक करेंगे तो उसमें चिपक ना जाए
  • गुथे हुए सामग्री का छोटा-छोटा हम पेड़े जैसा आकार देकर थाली में चारों तरफ रख देंगे हमें थोड़ा जगह बनाकर नानखताई को रखना है ज्यादा पास पास रखेंगे तो आपस में चिपक जाएंगे तो इस बात का ध्यान जरूर दें
  • नानखताई के ऊपर कुछ पिस्ता बादाम या जो भी हो से सजा देंगे इतनी सामग्री में हमने 12 नानखताई बनाए हुए हैं
  • बेक करने के लिए हमने गैस पर एक बड़ा सा पतीला रखा है अब पतीले में 300 ग्राम नमक डाल देते हैं यहां पर नमक का कलर हल्का भूरा हो गया है क्योंकि हमें नमक को बार बार प्रयोग किया है
  • नमक को पतीले के चारों ओर अच्छी तरीके से फैला देंगे नमक का प्रयोग हो जाने के बाद इसे आप किसी जार में रख दें इसका आप बार-बार प्रयोग कर सकते हैं
  • नमक जब अच्छी तरीके से चारों तरफ फैला देंगे तो उसके ऊपर हम एक स्टैंड रख देंगे जिसके ऊपर हमें नानखताई को रखना है अगर आपके पास ऐसा स्टैंड नहीं है तो आप कोई कटोरी भी ले सकते हैं |
  • अब सबसे पहले हम पतीले को ढक देते हैं ताकि पतीला अच्छी तरीके से गर्म हो जाए तब हम इसके अंदर नानखताई को रखेंगे
  • नमक सहित पतीला अगर पूरी तरीके से गर्म हो जाए तो नानखताई को रखेंगे और इसे ढक्कन से ढककर मध्यम आंच पर 10 से 12 मिनट के लिए बेक होने के लिए छोड़ देंगे
  • 10 से 12 मिनट के बाद नानखताई आपके बनकर तैयार हो जाएंगे नानखताई का साइज भी पहले से थोड़ा बड़ा हो जाएगा नानखताई को एक साइड में रख दीजिए ठंडा होने के लिए तब उसके बाद उसे हम थाली से अलग करेंगे
  • तो इस तरीके से नानखताई बनकर तैयार है यह दिखने में जितना अच्छा लग रहा है उससे ज्यादा खाने में टेस्टी होता है इसे आप एक बार बनाकर पूरे महीने भर खा सकते हैं यह पूरे महीने भर खराब नहीं होते हैं इसे आप चाय के साथ खा सकते हैं वैसे भी खा सकते हैं यह बच्चे हों या बड़े सभी को पसंद आता है आप इसे एक बार बनाकर किसी डिब्बे में रखकर खा सकते हैं |

!! धन्यवाद !!

Take care everyone! And stay safe.

Contact Me :-

!!Dosa!!

Recipes.
Foxtail Millet + Little Millet +Urid Dose.
Sweet Potato Palya.
Groundnuts Chutney Pudi.
Liquid Jaggery/Joni Bella.

Steps

I had to mix foxtail millet and little millet since they were left in very little quantity.
I did not buy millets recently and unless I finish the old stock I will not buy the grains. So this above millets some how used and made today’s Dose.

Used :-


1 1/2 Cups Foxtail millet./ Navane.
2 Cups Little millet./ Saame
1 Cup Urid whole.
1/2 Cup Avalakki thin./ Logs thin variety.
1tsp.Methi seeds./Febugrik Seeds.
Soak seperately for 4 to 5 hours and grind it together. Take it out to a big bowl. Mix well and allow it to ferment.

Suggestions

I used grinder.
Add salt in the morning.
Mix well and prepare dose.
Serve with your choice of side dish.

!! Thanks For Here !!

Take care everyone! And stay safe.

Contact Me :-

!! Methi Matar Malai Recipe !!

मेथी की सब्जी सर्दियों के मौसम में लोग ज्यादा बनाते हैं क्योंकि यह सब्जी इसी मौसम में ताजे अच्छे मिलते हैं और यह सब्जी बहुत फायदेमंद भी होता है। लेकिन अगर आप मेथी की सब्जी खाना पसंद नहीं करते हैं तो आप इस तरीके से मेथी मटर मलाई की सब्जी बनाएं, घर में जो मेथी की सब्जी नहीं खाते हैं वह भी इस सब्जी को बहुत ही चाव से खाएंगे क्योंकि मेथी मटर मलाई की सब्जी खाने में बहुत ही टेस्टी स्वादिष्ट होते हैं और इसको बनाना भी बहुत आसान है।

Ingredients सामाग्री

  • Methi मेथी – 100gm
  • Mustard oil सरसो तेल – 2 tbsp
  • Chopped onion कटे हुए प्याज – 1
  • Green chilly हरी मिर्च – 2
  • Chopped tomato कटे हुए टमाटर – 2
  • Coriander powder धनिया पाउडर – 1 tsp
  • Red chilly powder लाल मिर्च और – 1 tsp
  • Turmeric powder हल्दी पाउडर – 1/2 tsp
  • Garam masala गरम मसाला – 1/2 tsp
  • Salt नमक – 1 tsp to taste
  • Cumin seeds जीरा – 1 tsp
  • Green pea हरी मटर – 100gm
  • Boiled milk उबले हुए दूध – 200ml
  • Water पानी – 100ml
  • Milk cream दूध की मलाई – 50gm

मेथी मटर मलाई की सब्जी बनाने की विधि (How to make Methi Matar Malai Recipe) –

  • सब्जी के लिए सबसे पहले कड़ाही में 2 बड़े चम्मच सरसों का तेल डाल कर अच्छे से गर्म करें।
  • तेल गरम होने के बाद इसमें दो कटा हुआ प्याज और दो हरी मिर्च डालकर बराबर चलाते हुए हल्के सुनहरे रंग में भूनें।
  • प्याज को भूनने के बाद इसमें दो कटा हुआ टमाटर, एक छोटी चम्मच धनिया पाउडर, एक छोटी चम्मच लाल मिर्च पाउडर, आधी छोटी चम्मच हल्दी पाउडर, आधा छोटी चम्मच गरम मसाला पाउडर और एक छोटी चम्मच नमक स्वाद के अनुसार डालकर मसाले को अच्छे से प्याज टमाटर में मिलाते हुए एक से दो मिनट तक पकाएं।
  • फिर कड़ाही के ऊपर ढक्कन लगाकर इसे 2 से 3 मिनट तक धीमी आंच पर पकाएं। जिससे टमाटर अच्छे से गल कर मसाले के साथ पक जाए।
  • इसके बाद मसाले को एक प्लेट में निकाल कर ठंडा होने के लिए रख दें।
  • अब कड़ाही में एक छोटी चम्मच तेल डाल कर अच्छे से गर्म करें।
  • तेल गरम होने के बाद इसमें बारीक कटे हुए मेथी को डालकर धीमी आंच पर बराबर चलाते हुए इसे हल्का नरम होने तक भून लीजिए और फिर इसे भी 1 प्लेट में निकाल लें।

मसाले ठंडा होने के बाद इसे मिक्सर जार में थोड़ा सा पानी डालकर पीस कर मसाले का पेस्ट बना लीजिए।

  • अब कड़ाही में 1 बड़े चम्मच सरसों का तेल फिर से डाल कर गर्म करें।
  • तेल गरम होने के बाद इसमें एक छोटी चम्मच जीरा डालकर अच्छे से भूनें और फिर इसमें मसाले का पेस्ट डालकर मिलाएं।
  • इसके बाद मसाले में थोड़ा सा पानी डालकर इसे धीमी आंच पर बराबर चलाते हुए 1 से 2 मिनट तक पकाएं।

मसाले को पकाने के बाद इसमें आधा तक हरी मटर डालकर मसाले में अच्छे से मिलाते हुए 2 मिनट तक भूनें। जिससे मटर पककर हल्के मुलायम हो जाएं।

अब सब्जी की ग्रेवी के लिए मसाले में एक कप उबला हुआ दूध और आधा कप पानी डालकर अच्छे से मसाले मिलाकर ग्रेवी को एक उबाल आने तक पका लीजिए।

इसके बाद ग्रेवी में एक चौथाई कप दूध की मलाई और फ्राई किए हुए मेथी को डालकर अच्छे से मिलाते हुए सब्जी को 2 से 3 मिनट तक पकाएं।

लगभग 2 से 3 मिनट तक सब्जी को पकाने के बाद गैस को बंद करें और फिर यह मेथी मटर मलाई की सब्जी को आप रोटी, पराठे के साथ गरमा गरम खाने के लिए परोसें।

सुझाव (Suggestion) –

यह मेथी मटर मलाई की सब्जी बनाते समय ध्यान रखें कि मसाले को पकाते समय उसमें ग्रेवी के लिए उबला हुआ दूध ही डालकर मिलाएं, कच्चा दूध बिल्कुल ना डालें। क्योंकि अगर कच्चा दूध मसाले में डालकर मिलाएंगे तो दूध मसाले में ही फट जाएंगे।

(4 votes, average: 3.25 out of 5)

!! thanks for here !!

Contact Me :-

!! HEALTHY RAGI LADOO !!

Ragi or Finger millet has a lot of health benefits. It is good for your immunity and makes the bones strong.

Ingredients

Ragi Aata- 1- cup

Ghee- 2- tbspn

Desiccated Coconut- 1/4- cup

Jaggery- 1- cup

Water- 1/4- cup

Walnut- 1/4- cup

Peanut- 1/4- cup

White sesame seeds- 1/4- cup

Cardamom powder- 1- tspn

Sliced Pistachio- 1- tbspn

Flax seeds – 1/4- cup

Instructions

👉 In a kadhai or nonstick stick put 2 tablespoons ghee Add Ragi Aata and Roast till ragi changes little color (approx 5 min). switch the Gas off and remove the Roasted Aata in a separate bowl

👉 In another pan Dry Roast the dry fruits individually. Dry roast the peanuts and peel the skin. Dry Roast the Walnuts Dry Roast the sesame seeds Dry roast the Flax seeds

👉 After dry Roasting in a mixer make a powder of each of the dry fruits.



👉 Mix all the dryfruits powders with the Ragi flour



👉 Add the desiccated coconut to the mix Add the cardamom powder Mix it all well. Keep it aside



👉 Now in a pan take Crushed Jaggery 1 cup and Add 1/4th cup water Once it starts boiling and the Jaggery melts Check for one string consistency. Once you achieve one string consistency if the jaggery syrup switch off the Gas.

👉 Let the Jaggery syrup cool only a little not completely.

READ :- https://beyondeating.food.blog/2022/04/02/nan-khatai-without-microwave/



👉 Add the jaggery syrup the the prepared mixture. Mix it well with a spoon

👉 Add the chopped pistachios and mix it well.

👉 Don’t wait for the mixture to cool completely as it will become difficult to make them into small balls. Prepare the ladoos when the mixture is slightly warm.

After 3-4 Hours Look Like This !!

Reviews (2)  


How would you rate this recipe? Please add a star rating before submitting your review.
Submit Review



maria daisy



Mar-30-2022


This is a great product wordle solver tiny fishing

Samy Amira

Apr-15-2022
Delicious! html5 games

CHECK OTHER RECIPES

FOLLOW US

Plot No, 44, Hosur Rd, Konappana Agrahara, Electronic City, Bengaluru, Karnataka 560100

ABOUT US



Beyond Eating is an Indian food blog and an Indian recipe library in Hindi. The site is updated regularly to provide quality recipes. The new food recipes mentioned here are awesome.

Contact us: twenty4eleven19@gmail.com

FOLLOW US

 https://instagram.com/ayush_rajput1996?utm_medium=copy_link


2020 beyond Eating | Food Recipe
Take care everyone! And stay safe.