
सामग्री (Ingredients) –
Sago साबुदाना (छोटे दाने वाले) – एक कप
Desi ghee देसी घी – दो छोटी चम्मच
Sugar चीनी – 150 ग्राम
Some chopped dry fruits थोड़े से कटे हुए काजू और बादाम
Orange food color आरेंज कल़र (फूड कलर) – एक छोटी चम्मच (Optional)
Cardamom powder इलायची पाउडर – एक छोटी चम्मच
साबूदाने के लड्डू बनाने की विधि (How to make Sabudana laddu) –
- लड्डू बनाने के लिए सबसे पहले साबूदाने को एक बड़े बाउल में डालकर इसे साफ पानी से दो-तीन बार अच्छे से धो लीजिए।
- इसके बाद साबूदाने में लगभग आधा कप पानी डालकर इसे 4 से 5 घंटे के लिए ढककर एक साइड में रख दें, जिससे साबूदाने पानी सोखकर अच्छे से फूल जाए।


अब कड़ाही को गैस पर रखकर इसमें 2 छोटी चम्मच देसी घी डालकर पहले गर्म कर लीजिए।
घी गर्म होने के बाद कड़ाही में कटे हुए थोड़े से काजू, बादाम डालकर मध्यम आंच पर बराबर चलाते हुए हल्के सुनहरे रंग में भून लीजिए और फिर इसे एक प्लेट में निकाल लें।

इसके बाद कड़ाही में जो घी बचे हैं उसी में साबूदाने को डालकर धीमी आंच पर बराबर चलाते हुए 1 से 2 मिनट तक भूनें। क्योंकि तेज आंच पर भूनने से साबूदाने कड़ाही की तली में जल्दी से चिपक कर जलने लगेंगे। इसलिए साबूदाने को आप धीमी आंच पर ही 1 से 2 मिनट तक भूनें।

साबूदाने को भूनने के बाद अब इसमें दो तिहाई कप चीनी और एक छोटी चम्मच आरेंज फूड कलर डालकर अच्छे से साबूदाने में मिलाते हुए तब तक पकाएं, जब तक चीनी पूरी तरह से गलकर साबूदाने के अंदर चासनी पहुंच ना जाए। क्योंकि जब साबूदाने के अंदर तक चासनी अच्छे से पहुंची रहेगी तभी लड्डू खाने में स्वादिष्ट लगेंगे।

लड्डू को अच्छे से पकाने के बाद अब इसमें भुने हुए काजू बादाम और एक छोटी चम्मच इलायची पाउडर डालकर अच्छे से मिलाएं और फिर गैस को बंद करके कड़ाही को गैस से उतारकर लड्डू को ठंडा होने के लिए रख दें। क्योंकि जब यह अच्छे से ठंडे रहेंगे तभी इसका लड्डू आसानी से बना पाएंगे।


जब लड्डू अच्छे से ठंडा हो जाए तब हाथ में आप थोड़ा घी लगा कर चिकना करें और फ़िर इसका आप अपने हिसाब से छोटे छोटे साइज के लड्डू बनाकर तैयार कर लीजिए।
अब साबूदाने का यह लड्डू बनकर खाने के लिए तैयार है। इस तरह से लड्डू आप घर पर व्रत में या फिर बिना व्रत के भी बना कर खा सकते हैं।

सुझाव (Suggestion) –
साबूदाने का लड्डू बनाते समय ध्यान रखें कि जब आप साबूदाने को भिगोएं तो बर्तन में जितना साबूदाना है उसी के बराबर तक पानी डालें, क्योंकि अगर पानी साबूदाने में ज्यादा डालेंगे तो साबूदाने फूलने के बाद गीले रहेंगे।
(11 votes, average: 3.09 out of 5)
Check Other Recipes
FOLLOW US
Plot No, 44, Hosur Rd, Konappana Agrahara, Electronic City, Bengaluru, Karnataka 560100
About Us
Beyond Eating is an Indian food blog and an Indian recipe library in Hindi. The site is updated regularly to provide quality recipes. The new food recipes mentioned here are awesome.
Contact us: twenty4eleven19@gmail.com
FOLLOW US
https://instagram.com/ayush_rajput1996?utm_medium=copy_link
2020 beyond Eating | Food Recipe