सेम जिसे और भी कई नामों से जाना जाता है जैसे कि सुरती पापड़ी, वेलोर पापड़ी इत्यादि, बहुत ही पौष्टिक सब्जी है. जब हम छोटे थे तब बच्चों को सब्जियाँ खिलाने के लिए कुछ नायाब ही तरीके हुआ करते थे जैसे कि यह पंक्ति- “सेम मटर आलू हम साहब तुम भालू” अब हर कोई साहब ही बनना चाहता है…. सेम सेहत का खजाना होती है. इसमें फाइबर, विटामिन ए, विटामिन सी के साथ ही कई खनिज भी पाए जाते हैं. सेम मटर आलू की यह सब्जी एक बहुत ही आसानी से बनने वाली एक पौष्टिक और स्वादिष्ट सब्जी है जिसे आप पराठा, रोटी, दाल चावल या फिर अपनी पसंद के किसी भी खाने के साथ परोस सकते हैं. तो आप भी बनायें यह स्वादिष्ट सेम मटर आलू की सब्जी और कृपया अपनी राय हमें जरूर लिखें. शुभकामनाओं के साथ

सामग्री (4 लोगों के लिए)
हरी सेम कि फली लगभग 250 ग्राम
आलू 1-2 मध्यम
तेल 2 बड़ा चम्मच
जीरा 1 छोटा चम्मच
हींग 2-3 चुटकी
हल्दी ½ छोटा चम्मच
नमक 1½ छोटा चम्मच /स्वादानुसार
पिसी लाल मिर्च ½ छोटा चम्मच
पिसा धनिया 1½ छोटा चम्मच
अमचूर पाउडर ½ छोटा चम्मच
गरम मसाला ¼ छोटा चम्मच
बनाने की विधि:
1 नीचे लगी फोटो में सेम कि फली दिखाई गयी है जो कि भारतीय फ्रेंच बीन्स या फिर गवार कि फली से काफी अलग होती है.

अन्य सब्ज़ी भी देखे :~
2 सेम के किनारे हटा कर, अगर इसमें कोई धागा है तो वो भी हटा दें दनों तरफ से. अब सेम की फली को अच्छे से धो लें और एक साफ कपड़े से इसे पोछ लें. अब फ्रेंच बीन्स को चौथाई से आधा इंच के टुकड़ों में काट लें.

- आलू को छीलकर, धो लें और इसे लगभग आधा इंच के टुकड़ों में काट लें.
- एक कड़ाही में मध्यम आँच पर तेल गरम करें. अब इसमें जीरा डालें और कुछ सेकेंड के लिए भूनें और फिर हींग डालें.
- आँच को धीमा करके हल्दी डालें और फिर सेम और आलू के टुकड़े डालें. सभी सामग्री को अच्छे से मिलाएँ और इसे दो मिनट के लिए भूनें. अब नमक, लाल मिर्च और धनिया पाउडर डालें, और फिर से सब्जी को एक मिनट के लिए भूनें.
- सेम और आलू के ढक कर 6-8 मिनट के लिए या फिर थोड़ा गलने तक पकाएँ.

7 अब इसमें हरी मटर डालें और सभी सामग्री के अच्छे से गल जाने तक पकाएँ. इसमें तकरीबन 5-6 मिनट का समय लगता है.
8 अब सेम मटर आलू कि सब्जी में अमचूर पाउडर और ज़रा सा गरम मसाला डालकर सब्जी को दो मिनट के लिए भूनें. अब आंच बंद कर दें.
9 स्वादिष्ट और पौष्टिक सेम मटर आलू की सब्जी अब तैयार है. इस सब्जी को आप रोटी, पूरी, पराठा या फिर दाल चावल किसी के साथ भी सर्व कर सकते हैं. मुझे या सब्जी प्लेन पराठे के साथ बहुत पसंद है
कुछ नुस्खे/ सुझाव:
- जब आप सेम खरीदें तो ध्यान रखें कि यह चपटी हो. चपटी और हरी सेम कच्ची होती हैं और यह आसानी से गल जाती हैं और अधिक स्वादिष्ट लगती हैं. अगर फली पकी होती है तो इसके बीज भी मोटे हो जाते हैं और फली गलती नहीं है.
- हरी सब्जियों को ज्यादा नहीं पकाना चाहिए. ज्यादा पकाने से इनका हरा रंग चला जाता है और सब्जी का स्वाद भी उतर जाता है .
- हमारे यहाँ सिर्फ़ फ्रोज़न मटर के दाने ही मिलते हैं जो पहले से ही आधे गले होते हैं इसीलिए मैने मटर को सें आलो के आधा पाक जाने पर डाला है. लेकिन भारत में आजकल ताजी मटर बहुतायत में मिल रही होगी तो यदि आप ताजी मटर डालें तो उसे भी सेम और आलू के साथ ही छौंक सकते हैं.
- अगर आप तीखे खाने के शौक़ीन हैं तो इसमें कटी हुई हरी मिर्च भी डाल सकते हैं.